वेदान्ति मानव सेवा परिषद् की परिकल्पना वेदान्ति परिवार और व्यापक समाज के जरूरतमंद लोगों को यथासंभव आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की है।
मुख्य विचार:
“सेवा का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में सहयोग
देना है।”
सहायता के प्रमुख क्षेत्र
वेदान्ति मानव सेवा परिषद का उद्देश्य वेदान्ति परिवार के पात्र सदस्यों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है। सभी सहायता निर्धारित पात्रता, सदस्यता सत्यापन, स्वीकृत नियमों और उपलब्ध बजट के अधीन होगी।
आर्थिक सहायता
- आकस्मिक आर्थिक संकट के समय वित्तीय सहयोग।
- भोजन और आवश्यक घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था में सहयोग।
- पात्र विद्यार्थियों की स्कूल या कॉलेज फीस में सहायता।
- बीमारी या आपातकालीन परिस्थिति में उपचार-खर्च हेतु सहायता।
सामाजिक सहयोग
- वृद्धजनों और दिव्यांग सदस्यों को आवश्यक सहयोग।
- अकेले रह रहे या संकटग्रस्त सदस्यों तक सहायता पहुँचाना।
- पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं में मार्गदर्शन।
- सरकारी योजनाओं और संबंधित सेवाओं की जानकारी देना।
शिक्षा और कौशल विकास
- त्विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति या फीस-सहायता।
- पुस्तकें, स्टेशनरी और अध्ययन-सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग।
- डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन अध्ययन-संसाधनों तक पहुँच।
- करियर चयन और उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी।
- रोजगारोन्मुख कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण में सहयोग।
स्वास्थ्य और आपात सहायता
- दवाओं, जाँच और उपचार-खर्च के लिए पात्रता अनुसार सीमित सहायता।
- आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता सेवाओं का समन्वय।
- रक्तदान शिविरों और स्वास्थ्य-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रोत्साहन।